86 हजार क्विंटल गेहूं,आखिर कहां गया? MP में PDS से जुड़ा मामला बना बड़ा सवाल

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े गेहूं के रिकॉर्ड को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया यह भी जा रहा है कि करीब 86,000 क्विंटल गेहूं के हिसाब-किताब को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Bhopal | Updated: 09 Aug 2026, 09:02 AM IST | 1 min read
86 हजार क्विंटल गेहूं,आखिर कहां गया? MP में PDS से जुड़ा मामला बना बड़ा सवाल
Share:

86 हजार क्विंटल गेहूं,आखिर कहां गया? MP में PDS से जुड़ा मामला बना बड़ा सवाल

सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े गेहूं के रिकॉर्ड को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया यह भी जा रहा है कि करीब 86,000 क्विंटल गेहूं के हिसाब-किताब को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

इस मामले की प्रारंभिक पड़ताल में परिवहन, भंडारण और सरकारी रिकॉर्ड से संबंधित कुछ अनियमितताओं की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि अब इन दावों की पूरी सच्चाई और जिम्मेदारी तय होना अभी जांच का विषय है।

यह चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि यह मामला प्रदेश के खाद्य मंत्री के गृह जिले से जुड़ा बताया जा रहा है। जहा इसी वजह से राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है और विपक्ष की ओर से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है।

वही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जहा संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गेहूं की कथित कमी के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल तो यही है की 

आखिर रिकॉर्ड में दर्ज हजारों क्विंटल गेहूं पहुंचा कहां?

हालांकि हम इस मामले से जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं। जहा आधिकारिक जांच और संबंधित विभाग की पुष्टि के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

 

Comments (0)