मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद हुआ बवाल,परिजनों ने घेरा मकान, घर मे पत्नी-बेटी कैद; करीब 100 लोग पहुंचे

मधुरी में राजमिस्त्री दिनेश साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। वही मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने करीब 100 की संख्या में पहुंचकर लक्ष्मीकांत पटेल के घर का घेराव कर दिया।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Sidhi | Updated: 09 Aug 2026, 07:15 AM IST | 1 min read
मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद हुआ बवाल,परिजनों ने घेरा मकान, घर मे पत्नी-बेटी कैद; करीब 100 लोग पहुंचे
Share:

मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद हुआ बवाल,परिजनों ने घेरा मकान, घर मे पत्नी-बेटी कैद; करीब 100 लोग पहुंचे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

एमपी के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुरी में राजमिस्त्री दिनेश साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। वही मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने करीब 100 की संख्या में पहुंचकर लक्ष्मीकांत पटेल के घर का घेराव कर दिया। जहा अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मौके पर स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश साकेत शनिवार रात करीब 10 बजे ग्राम मधुरी निवासी लक्ष्मीकांत पटेल के घर गया था। जहा रात में उसी मकान में उसकी लाश मिली।वही मृतक की पत्नी निर्मला साकेत का आरोप है कि उनके पति लक्ष्मीकांत पटेल के यहां राजमिस्त्री का काम करते थे और उनकी 18 हजार रुपये से अधिक की मजदूरी बाकी थी। मजदूरी मांगने के लिए ही दिनेश के वहां जाने की बात सामने आई है।

सुबह 10 बजे परिजनों ने घेरा मकान

आज रविवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में लक्ष्मीकांत पटेल के घर पहुंच गए। जहा करीब 100 लोगों के पहुंचने के बाद उन्होंने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लक्ष्मीकांत पटेल की पत्नी और बेटी घर के अंदर ही रह गईं और बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से वे घर से बाहर नहीं निकल सकीं।

आपको बतादे की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को मकान से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखें और जाच पूरी होने दें।

मकान मालिक ने छत से गिरने की बताई वजह

वहीं इस मामले मे आरोपी लक्ष्मीकांत पटेल का कहना है कि शनिवार रात वह और दिनेश साकेत दूसरी मंजिल की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई। जहा दिनेश नीचे उतरने लगा, लेकिन सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गया। लक्ष्मीकांत के मुताबिक, गिरने के बाद दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई और उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अब जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहा मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर लक्ष्मीकांत पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव को रविवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जहा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की मौत गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं इस घटना के बाद परिजनों द्वारा किए गए घेराव को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

Comments (0)