प्रस्फुटन समितियों का विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रामनगर जिला मैहर द्वारा संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 अगस्त को जनपद पंचायत सभागार रामनगर में किया गया, कार्यक्रम में जन अभियान अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, मेंटर्स, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं सी एम इंटर्न की सहभागिता रही।
जनपद पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं दीपांजलि देकर किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के मुख्य अतिथि श्री रामखेलावन जी माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार,जन अभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक प्रदीप तिवारी, वरिष्ट समाज सेवी एवं मनोनीत पार्षद श्री रामजी अवधिया , सुभाष पाण्डेय, रवि सिंह,कमलेश्वर साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि रामखेलावन जी ने कहा कि समाज में काम करना है तो समाज के साथ रहना पड़ेगा,
जनता को लगी कि हमारी भलाई के लिए कोई आया है तब वो आपके साथ आगे आकर सरकार के हर अभियान एवं कार्यक्रम में सहयोग करेंगे, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं का काम करने का तरीका बहुत अच्छा है सबको अनुकरण करना चाहिए, सही मायने में जन अभियान परिषद सरकार और समाज के बीच सेतू का काम कर रहा है ।
प्रशिक्षण सह बैठक में जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में सभी सहभागियों से विस्तार परिचय एवन उनके द्वारा किए कार्य विशेष रूप से नवाचारी गतिविधियों के साथ संवाद किया गया।
श्री आशीष ने अपने मार्गदर्शन में प्रस्फुटन समितियों के नेटवर्क का विस्तार, किसी विशेष बिंदु पर कार्य करने के साथ ही समितियों के दस्तावेजीकरण , उनके कार्यालय के संचालन एवं स्वैच्छिकता सामूहिकता के साथ अपने ग्राम पंचायत में कार्य को विस्तार देने के विविध आयामों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए।
विकास खण्ड समन्वयक प्रदीप तिवारी ने कहा कि जन अभियान परिषद का नेटवर्क पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी आधारित गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास के ध्येय को प्राप्त कर सकता है जन अभियान परिषद के कार्य कई क्षेत्रों में अनुकरणीय रहे हैं। श्री रामजी अवधिया ने कहा कि समाज में परिवार प्रबोधन एवं संस्कार शिक्षा की महिती आवश्यकता है इस पर भी परिषद को कार्य करना होगा। वरिष्ट समाज सेवी नवांकुर संस्था से सुभाष पाण्डेय ने विषय प्रवर्तन किया।
जन अभियान के विकास खण्ड समन्वयक प्रदीप तिवारी द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय बैठक के उद्देश्यों के साथ ही प्रस्फुटन समितियों की संरचना एवं उनकी कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रतिनिधि , अश्वनी कुमार,रवि सिंह, कमलेश्वर साहू, प्रकाश साकेत, परामर्शदाता राम सुशील कुशवाहा, रावेंद्र सेन, नीरज शुक्ला ,श्रीमति आभा द्विवेदी, डा चंद्रकली पटेल सी एम इंटर्न महिमा निगम, मार्गदर्शन ने भी अलग अलग विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी कमलेश्वर साहू ने किया, इसके साथ ही सभी उपस्थित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने गांव में किए गए कार्यक्रमों के संबंध में अपना अनुभव व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागियों द्वारा स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया।
Comments (0)