सीधी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
सीधी जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
नई पदस्थापनाएँ इस प्रकार हैं:
🔹 दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ➡️ कोतवाली थाना प्रभारी
🔹 केदार परौहा ➡️ जमोड़ी थाना प्रभारी
🔹 विवेक द्विवेदी ➡️ सेमरिया थाना प्रभारी
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक कसावट आएगी।
Comments (0)