महिलाएं कर रही थी तस्करी,सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवगवा में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो महिला तस्कर गिरफ्तार; 2.224 किलो गांजा बरामद किया है।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Sidhi | Updated: 05 Aug 2026, 07:12 PM IST | 1 min read
महिलाएं कर रही थी तस्करी,सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

देवगवा में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो महिला तस्कर गिरफ्तार; 2.224 किलो गांजा बरामद

एमपी के सीधी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगवा से दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 2 किलो 224 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवगवा में दो महिलाएं अपने घरों में अवैध गांजा बिक्री के उद्देश्य से मादक पदार्थ छिपाकर रखी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय ने दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया और गांव में एक साथ दबिश दी।

वही तलाशी के दौरान ममता साकेत और सुनीता साकेत के घरों से एक-एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। उन दोनों महिलाओं के कब्जे से कुल 2.224 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जहा हाल के दिनों में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कई स्थानों पर कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।

वही इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक समयलाल वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अविनेश चौधरी, आरक्षक राजकमल सिंह, चैतन्य मिश्रा, प्रभात तिवारी, प्रियंका बेलदार तथा चालक प्रधान आरक्षक शिवकुमार नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जहा पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

Comments (0)