13 साल की मासूम के साथ शासकीय कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म

सरई थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तथा दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Bhopal | Updated: 05 Aug 2026, 08:42 PM IST | 1 min read
13 साल की मासूम के साथ शासकीय कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म
Share:

सिंगरौली में नाबालिग से गंभीर अपराध का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

एमपी के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तथा दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला सामने आया। यह आरोप है कि मंगलवार शाम बच्ची को दो लोग अपने साथ ले गए और उसके साथ गंभीर अपराध किया। जहा अगले दिन सुबह उसे अस्पताल के पास छोड़ दिया गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जहा कार्रवाई के दौरान रेलवे कंपनी में कार्यरत मुरैना जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वही पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जहा इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने निष्पक्ष और त्वरित जांच का भरोसा दिलाया है।

नोट: हालांकि यह जानकारी पुलिस द्वारा दर्ज मामले और प्रारंभिक जांच पर आधारित है। आरोप सिद्ध होना न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।

Singrauli,MadhyaPradesh,CrimeNews,PoliceAction,POCSO,BreakingNews,HindiNews,Justice,NewsUpdate

Live Updates

Loading live updates...
Waiting for the first update...

Comments (0)