वरिष्ठ समाजसेवी छत्रपाल सिंह मरावी का निधन, 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सीधी जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत टमसार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी छत्रपाल सिंह मरावी का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 4 अगस्त को अपने निजी निवास पर अंतिम सांस ली।
Amit shriwastav

Amit shriwastav

Sidhi | Updated: 09 Aug 2026, 08:46 AM IST | 1 min read
वरिष्ठ समाजसेवी छत्रपाल सिंह मरावी का निधन, 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Share:

वरिष्ठ समाजसेवी छत्रपाल सिंह मरावी का निधन, 56 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कुसमी। सीधी जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत टमसार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी छत्रपाल सिंह मरावी का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 4 अगस्त को अपने निजी निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, छत्रपाल सिंह मरावी पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार बनारस में जारी था। लंबे समय तक बीमारी से संघर्ष करने के बाद उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए पीछे

छत्रपाल सिंह मरावी अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी धर्मपत्नी शिक्षिका हैं। उनके निधन से परिवार में गहरा दुःख व्याप्त है।

समाजसेवा में बनाई थी अलग पहचान

छत्रपाल सिंह मरावी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में एक सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन से टमसार सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और सरल व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Comments (0)