भइया सिंह के निधन पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष,शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को बंधाया ढाढ़स

जिले के नगर क्षेत्र मझौली स्थित वार्ड नं 11 के प्रतिष्ठित नागरिक अभयराज सिंह "भइया" का गत 03 जुलाई को उपचार के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम मझौली में 4 अगस्त को किया गया। जिनके निधन की खबर मिलने पर 5 अगस्त बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष पहुचे।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Sidhi | Updated: 07 Aug 2026, 01:08 AM IST | 1 min read
भइया सिंह के निधन पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष,शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को बंधाया ढाढ़स
Share:

भइया सिंह के निधन पर पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष

शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को बंधाया ढाढ़स

संजय सिंह मझौली

           जिले के नगर क्षेत्र मझौली स्थित वार्ड नं 11 के प्रतिष्ठित नागरिक अभयराज सिंह "भइया" का गत 03 जुलाई को उपचार के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम मझौली में 4 अगस्त को किया गया। जिनके निधन की खबर मिलने पर 5 अगस्त बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष( मध्य प्रदेश विधानसभा) अजय सिंह (राहुल) उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने स्वर्गीय अभयराज सिंह"भइया"के साथ आत्मीय संबंध को लेकर कई संस्मरण साझा करते हुए कहा कि अभयराज सिंह"भइया"का असामायिक जाना काफी पीड़ा दायक है भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

बताते चलें कि स्वर्गीय भइया सिंह के पिता स्वर्गीय रामपाल सिंह बाघेल का पूर्व मुख्यमंत्री स्व कुंवर अर्जुन सिंह के साथ गहरा एवं पारिवारिक संबंध रहा है उसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए अजय सिंह राहुल एवं भइया सिंह का भी उसी तरह पारिवारिक एवं आत्मिक रिश्ता रहा है जिस कारण शोक संवेदना के समय वह भावुक नजर आए।

इसके साथ में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिनमें चिंतामणि तिवारी,आनंद सिंह शेरगांव, यमुना प्रसाद वर्मा,सुनील, सिंह,मार्तंड चतुर्वेदी,राजेश्वरी सिंह,द्वारिका प्रसाद बैश,राजकरण सिंह,नागेंद्र सिंह कन्हाई,व्यंकट रमण सिंह,इंद्रबली सिंह, भूपाल सिंह,प्रदीप सिंह,गिरधर सिंह,राजकुमार सिंह,पंकज सिंह आदि।

Comments (0)