Mini Portable AC, कीमत ₹400 से शुरू, जानिए इसके फीचर्स, ऑनलाइन खरीदने का तरीका और क्या है इसकी खासियत

Mini Portable AC और Personal Air Cooler की मांग बढ़ रही है। तो खास बात यह है कि ये डिवाइस आकार में छोटे होते हैं और इन्हें कमरे के अलावा ऑफिस टेबल, बेड के पास या यात्रा के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Manoj shukla

Manoj shukla

Bhopal | Updated: 02 Sep 2026, 12:01 PM IST | 1 min read
Mini Portable AC, कीमत ₹400 से शुरू, जानिए इसके फीचर्स, ऑनलाइन खरीदने का तरीका और क्या है इसकी खासियत
Share:

आपके बाजार में आया Mini Portable AC, कीमत ₹400 से शुरू, जानिए इसके फीचर्स, ऑनलाइन खरीदने का तरीका और क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली।

अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए बाजार में इन दिनों Mini Portable AC और Personal Air Cooler की मांग बढ़ रही है। तो खास बात यह है कि ये डिवाइस आकार में छोटे होते हैं और इन्हें कमरे के अलावा ऑफिस टेबल, बेड के पास या यात्रा के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि आप इन्हें सामान्य 1 टन या 1.5 टन वाले पोर्टेबल AC के बराबर नहीं समझना चाहिए। लेकिन बड़े पोर्टेबल AC की कीमत आमतौर पर ₹20 हजार से ऊपर है, जबकि छोटे USB आधारित मिनी कूलिंग डिवाइस कुछ सौ से कुछ हजार रुपये में उपलब्ध हैं।

क्या है इस Mini Portable AC की खासियत?

Mini Portable AC देखने में जरूर छोटा होता है और कई मॉडल USB से संचालित होते हैं। लेकिन कुछ मॉडलों में पानी डालकर ठंडी हवा देने की सुविधा, कई फैन स्पीड, LED लाइट, टाइमर और एयर-कूलिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। जहा कुछ मॉडल रिचार्जेबल बैटरी के साथ भी उपलब्ध हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी पोर्टेबिलिटी है, यानी इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

जाने कितनी है कीमत?

अब ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध मिनी मॉडल की कीमत करीब ₹400 से ₹5,500 तक देखी जा रही है। आपको हम कुछ उदाहरण देकर समझाएंगे ,उदाहरण के तौर पर कुछ USB मिनी कूलर ₹419-₹999 के आसपास मिल रहे हैं, जबकि रिचार्जेबल मॉडल ₹4,000-₹5,500 तक पहुंच सकते हैं। वहीं वास्तविक पोर्टेबल AC, जैसे 1 टन क्षमता वाले मॉडल, लगभग ₹30,000 से ₹35,000 या उससे अधिक कीमत में उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन इसे कैसे खरीदें?

आप इसे Amazon, Flipkart, Meesho और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है। जहा खरीदारी के लिए वेबसाइट या ऐप खोलकर “Mini Portable AC” या “USB Air Cooler” सर्च करें। इसके बाद मॉडल, कीमत, रेटिंग और ग्राहक रिव्यू देखकर पसंदीदा उत्पाद चुनें। Buy Now या Add to Cart पर क्लिक करके अपना पता दर्ज करें और उपलब्ध भुगतान विकल्प से ऑर्डर पूरा करें।

वही खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि उत्पाद वास्तव में AC है या केवल evaporative air cooler, क्योंकि दोनों की कूलिंग तकनीक अलग होती है।

खरीदने से पहले क्या रखें ध्यान

इस मिनी डिवाइस व्यक्तिगत या छोटे क्षेत्र में ठंडक देने के लिए अधिक उपयोगी हैं। जहा पूरे कमरे को सामान्य AC की तरह ठंडा करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वही खरीदने से पहले वाट क्षमता, पानी की टंकी, बैटरी बैकअप, वारंटी, रिटर्न पॉलिसी और विक्रेता की रेटिंग जरूर जांच लें।

Comments (0)