मेहंदी की तीन स्टाइलिश डिजाइनों से सजाएं हाथ, हर पैटर्न में दिखेगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न अंदाज
आज हम बात करेंगे भारत में सबसे प्रयुक्त होने वाले और सबसे सस्ते गहने की. जो मेहंदी के रूप में प्रयोग होता है, मेहंदी भारतीय संस्कृति और खासकर त्योहारों, शादी-ब्याह तथा विशेष अवसरों पर महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा है। वही समय के साथ मेहंदी के डिजाइन में भी काफी बदलाव आया है। जहा अब पारंपरिक बेल-बूटों के साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न, फूल, जाली और अर्धचंद्राकार आकृतियों को मिलाकर आकर्षक डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। इन तस्वीर में नजर आ रहे तीनों डिजाइन इसी तरह के खूबसूरत और बारीक पैटर्न का उदाहरण हैं। इन्हें थोड़ी प्रैक्टिस के साथ मेहंदी कोन की मदद से बनाया जा सकता है।
पहला डिजाइन जो अर्धचंद्राकार पैटर्न और चेक बॉर्डर का शानदार मेल
अब हम आपको एक-एक करके सारी डिजाइनों के बारे में बताएंगे जहां पहले डिजाइन में हथेली पर एक के ऊपर एक अर्धगोलाकार पैटर्न बनाया गया है। इसमें प्रत्येक अर्धगोलाकार आकृति के अंदर छोटी-छोटी पंखुड़ियां, गोल घुमाव और डॉट्स से बारीकी जोड़ी गई है। वही डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हथेली के निचले हिस्से से ऊपर की ओर समान दूरी पर अर्धचंद्राकार आकृतियां बनाएं। इसके बाद इनके अंदर छोटे फूल और घुमावदार रेखाएं भरें।
इसमें कलाई के पास डिजाइन को अलग लुक देने के लिए चौकोर चेक पैटर्न बनाया गया है। बीच में पत्तियों की पतली बेल रखी गई है, जबकि नीचे डॉट्स और छोटी पत्तीदार आकृतियां हैं। इस डिजाइन की खासियत इसकी समानता और रिपीट होने वाला पैटर्न है।
दूसरा डिजाइन जो फ्लोरल मोटिफ, जाली और बारीक लाइनिंग का आकर्षण
वही बात करें दूसरे की तो दूसरे डिजाइन में हथेली के बीच बड़े फ्लोरल मोटिफ को मुख्य आकर्षण बनाया गया है। वही इसके आसपास घुमावदार बेलें और छोटे फूल बनाए गए हैं। हथेली के एक हिस्से में डायमंड शेप वाली जाली दिखाई देती है, जो डिजाइन को आधुनिक लुक देती है।
जहा इसे बनाने के लिए पहले हथेली पर मुख्य फूल और गोलाकार आकृति तैयार करें। इसके बाद एक तरफ जाली बनाकर उसके ऊपर और नीचे फूल-पत्तियों की आकृतियां जोड़ें। इसमें उंगलियों पर बारीक क्षैतिज लाइनें, डॉट्स और छोटी पंखुड़ियां बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है। इसमें कलाई पर तीन-चार समानांतर बॉर्डर बनाना इस डिजाइन को फिनिशिंग देता है।
तीसरा डिजाइन जो बड़ा फूल, मोर जैसी कर्व लाइन और जालीदार पैटर्न
वही तीसरे डिजाइन में हथेली के बीच बड़ा फूल और गोलाकार मोटिफ सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इसके चारों ओर छोटे फूल, पत्तियां और घुमावदार रेखाएं बनाई गई हैं। जहा अंगूठे के पास कर्व पैटर्न और नीचे जालीदार डिजाइन इसे बेहद अलग रूप देता है।
वही इसे बनाने के लिए पहले हथेली के केंद्र में बड़ा फूल बनाएं। फिर उसके चारों तरफ छोटे गोल फूल जोड़ते हुए बेल तैयार करें। हथेली के नीचे जालीदार पैटर्न बनाकर उसके ऊपर घुमावदार लाइन और छोटे फूल लगाएं। जहा कलाई पर बड़े फूल और उसके नीचे गोलाकार बॉर्डर बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है। अब तीनों में बारीक लाइन, डॉट और खाली जगह का संतुलन ही डिजाइन को खूबसूरत बनाता है।
Comments (0)