सीधी, रीवा मे सोना फिर ₹1.56 लाख के पार, चांदी ₹2.66 लाख किलो के करीब,एक महीने में दोनों धातुओं ने बढ़ाई कीमत

रविवार 6 सितंबर 2026 को उपलब्ध ताजा बाजार आंकड़ों के अनुसार सीधी, रीवा, सिंगरौली और सतना में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,56,670 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Manoj shukla

Manoj shukla

Bhopal | Updated: 16 Sep 2026, 03:37 PM IST | 1 min read
सीधी, रीवा मे सोना फिर ₹1.56 लाख के पार, चांदी ₹2.66 लाख किलो के करीब,एक महीने में दोनों धातुओं ने बढ़ाई कीमत
Share:

सीधी, रीवा मे सोना फिर ₹1.56 लाख के पार, चांदी ₹2.66 लाख किलो के करीब,एक महीने में दोनों धातुओं ने बढ़ाई कीमत

रीवा सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज रविवार 6 सितंबर 2026 को उपलब्ध ताजा बाजार आंकड़ों के अनुसार सीधी, रीवा, सिंगरौली और सतना में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,56,670 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,43,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वही 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,17,502 और 14 कैरेट सोने का भाव करीब ₹91,391 प्रति 10 ग्राम है।

 बात करें चांदी की तो इन चारों शहरों में 999 शुद्धता वाली चांदी का ताजा भाव करीब ₹2,65,900 प्रति किलोग्राम है। वही यानी 100 ग्राम चांदी ₹26,590, 10 ग्राम ₹2,659 और एक ग्राम करीब ₹266 पड़ रही है। 4 सितंबर को चांदी ₹2,66,100 किलो तक पहुंची थी, जिसके बाद मामूली नरमी देखने को मिली।

एक महीने में कितना महंगा हुआ सोना?

बात पिछले एक महीने के आंकड़े बाजार में तेजी को साफ दिखाते हैं। 6 अगस्त के आसपास 24 कैरेट सोना करीब ₹1,44,640 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1,56,670 तक पहुंच गया है। यानी अब एक महीने में करीब ₹12,030 प्रति 10 ग्राम, या लगभग 8.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले अगस्त के दौरान सोने में कई बार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और 24 कैरेट सोना अगस्त के अंत में ₹1.58 लाख के आसपास भी पहुंचा था।

चांदी ने भी दिखाई मजबूती

रीवा संभाग के उपलब्ध 30 दिन के आंकड़ों के मुताबिक 6 अगस्त को चांदी करीब ₹2,56,100 प्रति किलो थी, जो अब ₹2,65,900 पर है। वही इस तरह एक महीने में करीब ₹9,800 प्रति किलो, यानी लगभग 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अब बीच में चांदी में भारी उतार-चढ़ाव रहा और अगस्त के अंतिम दिनों में यह ₹2.70 लाख प्रति किलो से ऊपर भी पहुंची थी।

वही अगर बाजार विशेषज्ञों के लिए सबसे अहम संकेत यही है कि एक महीने के मुकाबले सोने ने चांदी से ज्यादा तेजी दिखाई है। हालांकि स्थानीय दुकानों पर अंतिम खरीद कीमत में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण वास्तविक भुगतान इन बेस रेट से अलग हो सकता है।

Comments (0)