अगर एंड्रॉयड फोन से गलती से डिलीट हो गई फोटो? तो ऐसे करें तुरंत रिकवर, स्टेप-बाय-स्टेप जानें आसान तरीका
Android Photo Recovery Tips: अगर आपके पास स्मार्टफोन है और आपसे एक गलती की वजह से आपके सारे फोटो या कुछ फोटो डिलीट हो गए हैं तो घबराएं नहीं आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। जहा अब स्मार्टफोन में फोटो डिलीट होना आम बात है। कई बार जरूरी फोटो गलती से डिलीट हो जाती है और यूजर परेशान हो जाता है। अगर फोटो हाल ही में डिलीट हुई है तो उसे वापस पाने के कई आसान तरीके मौजूद हैं। खासकर Google Photos, फोन की Gallery और Cloud Backup की मदद से डिलीट फोटो को रिकवर भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।
1. सबसे पहले Google Photos में चेक करें
चलिए तो हम शुरू करते हैं, अगर आपके Android फोन में Google Photos का बैकअप ऑन था, तो फोटो डिलीट होने के बाद भी वह Trash में मिल सकती है।
स्टेप 1: फोन में Google Photos ऐप खोलें।
स्टेप 2: नीचे Collections विकल्प पर टैप करें।
स्टेप 3: इसके बाद Trash/Bin खोलें।
स्टेप 4: यहां डिलीट की गई फोटो दिखाई दे सकती है।
स्टेप 5: जिस फोटो को वापस लाना है, उसे चुनें और Restore पर टैप करें।
जहा Restore करने के बाद आप फोटो दोबारा आपकी Gallery या Google Photos लाइब्रेरी में दिखाई दे सकती है।
2. Gallery के Trash अथवा Recycle Bin में देखें
जहा कई Android स्मार्टफोन में Gallery ऐप के अंदर ही Trash, Recently Deleted या Recycle Bin का विकल्प भी मिलता है।
स्टेप 1: फोन की Gallery खोलें।
स्टेप 2: Menu या Albums में जाएं।
स्टेप 3: Recently Deleted/Trash विकल्प खोजें।
स्टेप 4: डिलीट फोटो चुनें।
स्टेप 5: Restore पर टैप करें।
यह ध्यान रखें कि अलग-अलग कंपनियों के फोन में यह विकल्प अलग नाम से हो सकता है।
3. Google Photos का Backup अवश्य जांचें
गौरतलब है की अगर फोटो फोन से डिलीट हो चुकी है लेकिन Google Photos में उसका बैकअप मौजूद है, तो फोटो दोबारा डाउनलोड की जा सकती है। जहा इसके लिए Google Photos में अपने पुराने Google Account से लॉगिन करके फोटो खोजें।
4. फोटो Trash में नहीं है तो जाने क्या करें?
वही अगर फोटो Trash से भी स्थायी रूप से डिलीट हो चुकी है और उसका कोई Cloud या अन्य Backup नहीं है, तो रिकवरी मुश्किल हो सकती है। जहा ऐसे में फोन का इस्तेमाल कम करें और बिना जांचे किसी भी अनजान Photo Recovery App को इंस्टॉल न करें। अब नई फाइलें पुराने डिलीट डेटा के हिस्से को overwrite कर सकती हैं।
जरूरी सावधानी भी जाने
इसके अलावा हमें भी बताएंगे कि अब आगे आपको किस प्रकार से अपनी फोटो को रखनी है,आगे से जरूरी फोटो खोने से बचाने के लिए Google Photos Backup चालू रखना बेहतर है। साथ ही महत्वपूर्ण फोटो का अलग Cloud या कंप्यूटर पर Backup भी रखा जा सकता है।
Comments (0)