आकाशीय बिजली गिरने से 8 बकरियों की मौत, दो घायल

कुबरी गांव में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आठ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां घायल बताई जा रही हैं। जहा घटना से दो गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
Amit shriwastav

Amit shriwastav

Sidhi | Updated: 09 Aug 2026, 06:22 AM IST | 1 min read
आकाशीय बिजली गिरने से 8 बकरियों की मौत, दो घायल
Share:

आकाशीय बिजली गिरने से 8 बकरियों की मौत, दो घायल

सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र के पुलिस चौकी बम्हनी अंतर्गत कुबरी गांव में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आठ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां घायल बताई जा रही हैं। जहा घटना से दो गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रघु कोल पति बाबा कोल की पांच बकरियां और बेलाकली कोल पति पिंटू कोल की तीन बकरियां शाम करीब 5 बजे चरने के लिए निकली थीं। वही इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली खेत में स्थित नीम के पेड़ पर गिरी। पेड़ के आसपास बकरियां मौजूद थीं, जो बिजली की चपेट में आ गईं।

इस हादसे में आठ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली अबुल द्विवेदी के खेत में स्थित नीम के पेड़ पर गिरी थी।

जहा अब बकरी पालन दोनों गरीब परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन था। अचानक हुए इस हादसे से परिवारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वही बकरी मालिकों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक क्षति की कुछ भरपाई हो सके।

Comments (0)