रीवा से दौड़ेंगी ई-बसें, विंध्य की सड़कों पर बदलेगा सफर का अंदाज

रीवा से प्रस्तावित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए रूट और किराया तय किए जाने के बाद इसके संचालन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। योजना के तहत रीवा से सीधी, सतना और जबलपुर के बीच यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Bhopal | Updated: 08 Aug 2026, 08:41 PM IST | 1 min read
रीवा से दौड़ेंगी ई-बसें, विंध्य की सड़कों पर बदलेगा सफर का अंदाज
Share:

रीवा से दौड़ेंगी ई-बसें, विंध्य की सड़कों पर बदलेगा सफर का अंदाज

एमपी के विंध्य अंचल में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। रीवा से प्रस्तावित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए रूट और किराया तय किए जाने के बाद इसके संचालन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। योजना के तहत रीवा से सीधी, सतना और जबलपुर के बीच यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इन बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। जहा बसों में आरामदायक सीटिंग के साथ एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी निगरानी और जीपीएस आधारित ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहने की बात सामने आई है।

चार्जिंग से लेकर चालक प्रशिक्षण तक तैयारियां तेज

आपको बतादे की ई-बस सेवा शुरू करने से पहले जरूरी आधारभूत व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ चालक और तकनीकी कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभागीय स्तर पर अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आम यात्रियों की जेब का भी रखा गया ध्यान

इस नई सेवा का किराया इस तरह निर्धारित किया गया है कि आधुनिक सुविधा मिलने के बावजूद यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। वही इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को अपेक्षाकृत आरामदायक और किफायती विकल्प मिलने की उम्मीद है।

मजबूत होगी विंध्य की कनेक्टिविटी

अब रीवा से सीधी, सतना और जबलपुर के बीच ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।जहा नियमित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में भी मदद मिल सकती है।

वही इलेक्ट्रिक बसों की खासियत यह भी है कि इनके संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है।जहा ऐसे में यह परियोजना विंध्य क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Comments (0)