इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे कुछ विद्यार्थियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर उठे सवाल

भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी के सामने समस्याएं रखने वाले तनय शर्मा, राधा मालवीय और रणजीत किसानवंशी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।
Reporter

Reporter

Local Desk | Updated: 21 Sep 2026, 11:37 AM IST | 1 min read
इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे कुछ विद्यार्थियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर उठे सवाल
Share:

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे कुछ विद्यार्थियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।

जहा भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी के सामने समस्याएं रखने वाले तनय शर्मा, राधा मालवीय और रणजीत किसानवंशी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, तनय शर्मा NSUI के प्रवक्ता, राधा मालवीय जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हैं।

वहीं रणजीत को कांग्रेस कार्यकर्ता बताते हुए भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें भी साझा की गईं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छात्र बताकर मंच पर बुलाया गया। कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई जवाब सामने नहीं आया है।

Comments (0)