मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, ग्वालियर-सतना समेत कई जिलों में बदले चेहरे
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 21 अगस्त को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों सहित 10 जिलों के जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के CEO पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को अब जिला पंचायत सिंगरौली के CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में IAS नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा के CEO पद से स्थानांतरित कर नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उनकी पत्नी IAS सृष्टि जयंत गौड़ा को जिला पंचायत रीवा का CEO नियुक्त किया गया है।
वहीं मैहर की अपर कलेक्टर संजना जैन का भी तबादला किया गया है। उन्हें जल संसाधन विभाग में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण जिलों और नगरीय निकायों में प्रशासनिक कामकाज की नई जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के हाथों में होंगी।
Comments (0)