कुसमी में VB-G RAM G योजना को लेकर अहम बैठक, विधायक टेकाम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

कुसमी सभागार में विधायक कुंवर सिंह टेकाम की उपस्थिति में विकसित भारत–जी राम जी योजना (VB-G RAM G) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Amit shriwastav

Amit shriwastav

Sidhi | Updated: 21 Sep 2026, 01:54 AM IST | 1 min read
कुसमी में VB-G RAM G योजना को लेकर अहम बैठक, विधायक टेकाम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
Share:

कुसमी में VB-G RAM G योजना को लेकर अहम बैठक, विधायक टेकाम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

सीधी जिले के जनपद पंचायत कुसमी सभागार में विधायक कुंवर सिंह टेकाम की उपस्थिति में विकसित भारत–जी राम जी योजना (VB-G RAM G) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित जनपद के सभी अधिकारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच मौजूद रहे।

कुसमी क्षेत्र विधायक टेकाम ने बैठक को संबोधित करते हुए योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आजीविका सुरक्षा के साथ मांग आधारित अकुशल रोजगार की गारंटी देना और गांवों में टिकाऊ ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।

इस बैठक में जल संचयन, चेकडैम, तालाब, पौधारोपण और जलवायु-अनुकूल परिसंपत्तियों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा के माध्यम से प्राथमिक कार्यों की पहचान कर वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने, पात्र परिवारों को जॉब कार्ड जारी करने तथा मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

वही अब विधायक ने डिजिटल मस्टर रोल, पारदर्शी भुगतान, DBT और सोशल ऑडिट के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। जहा उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की अपील की।

Comments (0)