भनवारी में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण भीषण आग, 400 घरों की बिजली गुल

भनवारी में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। वही करीब आधे घंटे तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई,
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Sidhi | Updated: 19 Sep 2026, 04:58 PM IST | 1 min read
भनवारी में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण भीषण आग, 400 घरों की बिजली गुल
Share:

भनवारी में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण भीषण आग, 400 घरों की बिजली गुल, बारिश ने बुझाई आग, घंटों बाद भी सुधार नहीं

एमपी के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भनवारी में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। वही करीब आधे घंटे तक ट्रांसफार्मर में आग लगी रही। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद बारिश के पानी से ट्रांसफार्मर में लगी आग अपने आप बुझ गई। हालांकि आग बुझने के बाद भी गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। आग बुझने के बाद जब ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद की तो पता चला कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो चुका है और इससे जुड़े करीब 400 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह बिजली बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही खासकर घरों में बिजली से चलने वाले जरूरी उपकरण बंद हो गए हैं। वहीं उमस और बारिश के मौसम में बिजली गुल होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।अब घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर का सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका था।

वही अब ग्राम भनवारी निवासी सुरेश दुबे ने बताया कि गांव में मेंटेनेंस का काम होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग को स्थायी रूप से सुधार की जरूरत है, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

वहीं अब इस मामले में जिले के अधीक्षण यंत्री जनमेजय सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। जहा उन्होंने कहा कि विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है और जल्द ही आवश्यक सुधार कार्य कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

वही फिलहाल ग्रामीणों को बिजली बहाली का इंतजार है और करीब 400 घरों के लोग विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Comments (0)