लापता बालक अर्पित कुमार विश्वकर्मा की दस्तयाबी हेतु ईनाम राशि बढ़ाकर ₹20,000

बालक की जानकारी देने अथवा दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को मिलेगा नगद पुरस्कार
Anil Sharma

Anil Sharma

Sidhi | Updated: 21 Sep 2026, 04:52 PM IST | 1 min read
लापता बालक अर्पित कुमार विश्वकर्मा की दस्तयाबी हेतु ईनाम राशि बढ़ाकर ₹20,000
Share:

थाना कमर्जी, जिला सीधी में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में लापता अर्पित कुमार विश्वकर्मा उर्फ लाला, पिता महेश विश्वकर्मा, उम्र लगभग 11 वर्ष, निवासी ग्राम पटपरा, थाना कमर्जी, जिला सीधी की दस्तयाबी एवं प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

बालक दिनांक 20 मई 2026 को प्रातः लगभग 9:30 बजे अपने घर से लापता हुआ था। 

 

हुलिया एवं पहचान: बालक का रंग गोरा, नाक लंबी, बाल काले हैं। विशेष पहचान के रूप में गर्दन पर कौवा के बाल तथा दाहिने कान में बाली पहने हुए है। लापता होने के समय बालक ने लाल रंग की हाफ टी-शर्ट, जिस पर स्पाइडर-मैन का चित्र बना है, तथा लाल रंग का चड्डा पहन रखा था और पैरों में कुछ नहीं पहना था। बालक देहाती बघेली भाषा बोलता है।

ईनाम राशि में वृद्धि

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा आदेश क्रमांक/पु०अ०/सीधी/डीसीबी/348/2026 दिनांक 23.05.2026 के माध्यम से लापता बालक की दस्तयाबी एवं फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10,000/- के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।

 

बालक की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक सफलता प्राप्त नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा ईनाम राशि बढ़ाए जाने हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया गया।

 

उक्त प्रतिवेदन के आधार पर *पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा श्री हेमंत चौहान* द्वारा *पत्र क्रमांक/उमनि/रीवा/रीडर/381/26 दिनांक 14.09.2026* के माध्यम से पूर्व घोषित ₹10,000/- के ईनाम को निरस्त करते हुए ईनाम राशि बढ़ाकर *₹20,000/- (बीस हजार रुपये)* किए जाने की घोषणा की गई है।

 

आम नागरिकों से अपील

यदि किसी व्यक्ति को लापता बालक अर्पित कुमार विश्वकर्मा उर्फ लाला* के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, बालक कहीं दिखाई दे अथवा फरार अज्ञात आरोपी के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सूचना हो, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, थाना कमर्जी अथवा पुलिस/परिजनों को सूचना दें।

 

बालक की दस्तयाबी एवं फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले, महत्वपूर्ण सूचना देने वाले अथवा गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति को *₹20,000/- की नगद ईनाम राशि* से पुरस्कृत किया जाएगा।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखा जाएगा

 

बालक की तलाश में पुलिस का सहयोग करें और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा कर बालक को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद करें।

Comments (0)