चुरहट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन! बिना कागजात चल रहे क्लिनिक पर छापा, 10–12 मरीज मिले

सीधी जिले के चुरहट नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे बताए जा रहे एक क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Sidhi | Updated: 24 Aug 2026, 02:26 PM IST | 1 min read
चुरहट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन! बिना कागजात चल रहे क्लिनिक पर छापा, 10–12 मरीज मिले
Share:

चुरहट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन! बिना कागजात चल रहे क्लिनिक पर छापा, 10–12 मरीज मिले

सीधी जिले के चुरहट नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे बताए जा रहे एक क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की। वार्ड क्रमांक 8 में हुई जांच के दौरान मौके पर कई मरीज उपचार लेते मिले, जबकि दवाइयों का स्टॉक भी टीम को मिला।

निरीक्षण के दौरान संचालक से क्लिनिक एवं नर्सिंग होम के संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी वर्ष 2025 में ही समाप्त होना पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पूरी कार्रवाई का पंचनामा तैयार किया और उपलब्ध दस्तावेजों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मेडिकल अधिकारी डॉ. वरुण सिंह के मुताबिक, विभाग को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना अनुमति क्लिनिक और पैथोलॉजी सेंटर संचालित करने वालों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

#सीधी #चुरहट #स्वास्थ्यविभाग #अवैधक्लिनिक #मध्यप्रदेश

Comments (0)