कोंटमा और देवार्थ नौडिया में जर्जर आंगनबाड़ी व स्कूल भवनों का निरीक्षण, जिम्मेदारों से सुधार की मांग
कुसमी। कोंटमा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला भवन की जर्जर हालत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवनों की खराब स्थिति सामने आई, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द भवनों की मरम्मत अथवा नवीन भवन निर्माण की मांग की है।
इसी तरह नौडिया देवार्थ गांव में भी आंगनबाड़ी भवन और प्राथमिक शाला भवन की स्थिति जर्जर पाई गई। निरीक्षण के दौरान भवनों की स्थिति को देखते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान विमल जायसवाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी, मंडल अध्यक्ष कुसमी नंदलाल सिंह, हीरालाल विश्वकर्मा, इंद्रभान सिंह रोहल एवं चंद्रभान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से दोनों गांवों के जर्जर भवनों का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
Comments (0)