इंदौर में विजयवर्गीय का ‘ट्रंप फूफा’ वाला तंज, सड़कों पर कांग्रेस को दे डाली खुली चुनौती

इंदौर में बुधवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों ने उन्हें राखी बांधी तो विजयवर्गीय ने भी उनके साथ काफी समय बिताया।
Raju Gupta (state head)

Raju Gupta (state head)

Bhopal | Updated: 27 Aug 2026, 03:42 PM IST | 1 min read
इंदौर में विजयवर्गीय का ‘ट्रंप फूफा’ वाला तंज, सड़कों पर कांग्रेस को दे डाली खुली चुनौती
Share:

इंदौर में विजयवर्गीय का ‘ट्रंप फूफा’ वाला तंज, सड़कों पर कांग्रेस को दे डाली खुली चुनौती!

इंदौर में बुधवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों ने उन्हें राखी बांधी तो विजयवर्गीय ने भी उनके साथ काफी समय बिताया। अंताक्षरी और बातचीत के बीच माहौल खुशनुमा रहा।

कार्यक्रम के बाद जब उनसे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सवाल हुए तो उनका अंदाज फिर चर्चा में आ गया। कांग्रेस के सड़क प्रदर्शन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर में कई शानदार सड़कें बनी हैं। हाई कोर्ट के सामने सड़क खराब है तो वहां लोट लगाएं, उसे भी ठीक करा दिया जाएगा।

शक्कर की कीमतों पर विजयवर्गीय ने दावा किया कि कीमत 70 रुपये से घटकर 60 रुपये हो गई है और आगे भी कमी आएगी। वहीं अमेरिका के वीजा प्रतिबंधों पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा—‘ट्रंप फूफा’ सुबह क्या करेंगे और शाम को क्या, किसी को पता नहीं!

ग्रीन एनर्जी और पौधारोपण को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का भी जिक्र किया। वहीं सिंगरौली विधायक के वाहन धुलवाने के मामले में उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही।

Comments (0)