संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।
यात्रा के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए जिला प्रशासन द्वारा रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। यात्रा के साथ संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को यात्रा कोष्टा, अमरपुर, भितरी, कधवार एवं रामपुर नैकिन पहुंचेगी। 24 अगस्त को हत्था, चंदरेह, परसिली रोड एवं नौढ़िया शिकारगाह, जबकि 25 अगस्त को छिंदहाटोला, मझौली, देवरी, ठोंगा, जोगी पहरी एवं मड़वास में यात्रा पहुंचेगी।
इसी क्रम में 27 अगस्त को जोगी पहाड़ी, खैरी, वस्तुआ, पोड़ी, कमछ एवं मेडरा, तथा 31 अगस्त को रौहाल, जूरी एवं कुसमी में यात्रा का आयोजन होगा। 1 सितम्बर को टंसार, गोतरा, भदौरा, महखोर एवं टिकरी, जबकि 2 सितम्बर को बरम्बाबा, सिरसी, तरका, बहरी, मयापुर एवं पतुलखी में यात्रा पहुंचेगी।
3 सितम्बर को अमिलिया, हिनौती एवं सिहावल तथा 7 सितम्बर को अमिलिया, सोनवर्षा, घोघरा, हटवा, कोल्हूडीह, पटपरा एवं सीधी में यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके पश्चात 8 से 10 सितम्बर तक यात्रा मड़रिया, पड़रा, मौहरिया, सुकवारी, बंजारी, बघवारी, अधियार खोह, जमोड़ी, नौढ़िया, मधुरी, कुकड़ीझर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समतामूलक समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और समानता के मूल्यों के प्रति संकल्पित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित रूट एवं तिथियों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Comments (0)