सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक शाला डिहुली क्रमांक-4 (विकासखंड सिहावल) के प्राथमिक शिक्षक दिनेश प्रसाद कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
5 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक विद्यालयीन समय में शराब के नशे में सोते हुए दिखाई दिए थे। 6 अगस्त को कराई गई जांच में वीडियो की पुष्टि होने के साथ अप्रैल, जून तथा जुलाई 2026 में उनकी लंबे समय तक बिना सूचना अनुपस्थिति भी सामने आई।
जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक की लगातार लापरवाही से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत उन्हें निलंबित कर मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सिहावल निर्धारित किया है।
Comments (0)