← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 05/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

सांदीपनि विद्यालय की बस सेवा हुई ठप,महंगे किराए में पहुंच रहे स्कूल विद्यार्थी

सांदीपनि विद्यालय के छात्रों को नहीं मिल रही बस सुविधा, किराया देकर ऑटो-बस से आने को मजबूर है छात्र ।समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने उठाए सवाल, अभिभावकों में नाराजगी

Featured

By Reporter

सांदीपनि विद्यालय के छात्रों को नहीं मिल रही बस सुविधा, किराया देकर ऑटो-बस से आने को मजबूर

समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने उठाए सवाल, अभिभावकों में नाराजगी

 

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के भांजे-भांजियों के लिए शुरू की गई उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत वर्तमान में संचालित सांदीपनि विद्यालय, कुसमी में परिवहन सुविधा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन वर्तमान में अधिकांश विद्यार्थी किराया देकर ऑटो और निजी बसों से विद्यालय आने-जाने को मजबूर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के लगभग 14 किलोमीटर के दायरे के कई स्कूलों का समायोजन कर विद्यार्थियों का प्रवेश सांदीपनि विद्यालय में कराया गया। अभिभावकों ने बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और निशुल्क बस सेवा की उम्मीद में बच्चों का प्रवेश कराया, लेकिन अब परिवहन सुविधा नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

वही इस मामले में समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने शासन-प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि विद्यार्थियों को बस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकती थी तो ऐसे वादे नहीं किए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन बच्चों की मूलभूत परिवहन व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है।

जहा उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बरसात के मौसम में दूर-दराज के गांवों से छात्र-छात्राओं का ऑटो और निजी वाहनों से विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा है। इससे अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ रही है। यदि जल्द ही बस सुविधा शुरू नहीं की गई तो इस मुद्दे को लेकर कुसमी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

वही स्थानीय लोगों ने शासन से मांग की है कि सांदीपनि विद्यालय में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र-छात्राओं के लिए शीघ्र बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से विद्यालय आने-जाने की व्यवस्था मिल सके।

www.mp.newse7live.com