By Reporter
लगातार तीसरी बार MP टूरिज्म क्विज में गार्गी स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एमपी टूरिज्म क्विज में शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी) ने लगातार तीसरी बार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
आपको बतादे की विद्यालय की छात्राओं खेमा कुर्मी, शिखा धनगर एवं रौनक यादव ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद टीम को प्रथम स्थान की ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
वही इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की ओर से छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अब लगातार तीसरी जीत ने गार्गी विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।