← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 05/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

दतिया की हार के बाद BJP में घमासान? उमा भारती की बहू की एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!

उमिता सिंह ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जो लिखा, उसने कई सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने लिखा"जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगें, तो हार तय हो जाती है।"

Featured

By Reporter

दतिया की हार के बाद BJP में घमासान? उमा भारती की बहू की एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के अंदर मंथन, समीक्षा और संगठनात्मक बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता सिंह की एक फेसबुक पोस्ट ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

उमिता सिंह ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जो लिखा, उसने कई सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने लिखा

"जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगें, तो हार तय हो जाती है।"

अब इस एक लाइन को दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या यह संगठन की कार्यशैली पर इशारा है? क्या कार्यकर्ताओं की अनदेखी की ओर संकेत किया गया है? या फिर यह सिर्फ एक सामान्य राजनीतिक टिप्पणी है? इन सवालों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा संगठन पहले से ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। जिला कार्यकारिणी से लेकर विभिन्न इकाइयों में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और हार के कारणों की गहन समीक्षा की जा रही है।

ऐसे समय में उमिता सिंह की यह पोस्ट राजनीतिक तापमान को और बढ़ा रही है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस पोस्ट पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस पोस्ट की जमकर चर्चा हो रही है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहता है या फिर आने वाले दिनों में भाजपा के अंदर संगठनात्मक बहस को और तेज करता है।

आपकी क्या राय है? क्या चुनावी हार की सबसे बड़ी वजह कार्यकर्ताओं की अनदेखी है या इसके पीछे कोई और कारण है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

www.mp.newse7live.com