By Reporter
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर. के. बैस के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाड़ी (खेत) में अवैध रूप से लगाए गए गांजे के हरे पेड़ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 05.08.2026 को दोपहर लगभग 01:00 बजे अमिलिया पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामनगर कला का निवासी यदुनाथ यादव (पिता: बंशपति यादव, उम्र: 51 वर्ष) अपने खेत (कोलिया) में केला के पेड़ों के बीच अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए अमिलिया पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 03 नग गांजे के हरे पेड़ (ऊंचाई लगभग 8 फीट) जप्त किए। जप्तशुदा मादक पदार्थ का कुल वजन 05 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹50,000/- है।
आरोपी के विरुद्ध थाना अमिलिया में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल सीधी भेज दिया गया है।
इस त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर. के. बैस, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि उग्रभान मिश्रा, प्र.आर. 432 विक्रम सिंह, प्र.आर. 475 राजभान प्रजापति एवं आर. 260 दीपेन्द्र सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।