← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 05/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

महज 17 साल की उम्र में संभाली पारले एग्रो की कमान, नाडिया चौहान ने फ्रूटी से लेकर एप्पी फिज तक बदली भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री की तस्वीर

महज 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने पारिवारिक कंपनी पारले एग्रो के साथ सक्रिय रूप से काम शुरू किया और अगले दो दशकों में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहा उस समय कंपनी का कारोबार कुछ सौ करोड़ रुपये के स्तर पर था,

Featured

By Reporter

महज 17 साल की उम्र में संभाली पारले एग्रो की कमान, नाडिया चौहान ने फ्रूटी से लेकर एप्पी फिज तक बदली भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री की तस्वीर

भारत के फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई की युवा उद्योगपति नाडिया चौहान आज भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में गिनी जाती हैं। वही महज 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने पारिवारिक कंपनी पारले एग्रो के साथ सक्रिय रूप से काम शुरू किया और अगले दो दशकों में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहा उस समय कंपनी का कारोबार कुछ सौ करोड़ रुपये के स्तर पर था, जबकि बाद के वर्षों में यह हजारों करोड़ रुपये के कारोबार वाली प्रमुख भारतीय पेय पदार्थ कंपनियों में शामिल हो गई।

सन 1985 में जन्मीं नाडिया चौहान, पारले एग्रो के चेयरमैन प्रकाश चौहान की सबसे छोटी बेटी हैं। जहा उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद बिजनेस एवं मार्केटिंग की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2003 में उन्होंने कंपनी के संचालन में औपचारिक रूप से प्रवेश किया और बिक्री, मार्केटिंग तथा ब्रांड रणनीति पर विशेष ध्यान देना शुरू किया।

नाडिया चौहान के नेतृत्व में कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय ब्रांड फ्रूटी को नए अंदाज़ में पेश किया। "Why Grow Up?" जैसे चर्चित मार्केटिंग अभियान ने फ्रूटी को नई पहचान दिलाई और युवा उपभोक्ताओं के बीच इसे फिर से लोकप्रिय बना दिया। वही इसके बाद 2005 में लॉन्च हुआ एप्पी फिज भारतीय बाजार का पहला बड़े स्तर पर सफल फिज़ी फ्रूट ड्रिंक बना। जहा वह बेली (Bailley) पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ने भी बोतलबंद पानी के बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

वही नाडिया चौहान ने केवल नए उत्पाद लॉन्च करने पर ही नहीं, बल्कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने, आधुनिक वितरण नेटवर्क विकसित करने और ब्रांडिंग को मजबूत बनाने पर भी काम किया। जहा अब इसी रणनीति के कारण पारले एग्रो ने देशभर में अपनी पहुंच का तेजी से विस्तार किया और भारतीय एफएमसीजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में स्थान बनाया। वही कंपनी आज फ्रूटी, एप्पी, एप्पी फिज, बेली और स्मूद जैसे कई लोकप्रिय ब्रांडों के जरिए करोड़ों उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।

जहा उन्होंने अपने योगदान के लिए नाडिया चौहान को कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। वे फॉर्च्यून इंडिया और इकोनॉमिक टाइम्स की प्रभावशाली युवा बिजनेस लीडर्स की सूचियों में शामिल रही हैं। अभी वर्तमान में वे पारले एग्रो में ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कंपनी के विस्तार, नवाचार और वैश्विक पहचान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

www.mp.newse7live.com