← Back to Article
A modern news portal
News E7Live
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 22/09/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

सीधी के कडियार में तेज रफ्तार बोलेरो ने मारा बाइक सवार को ठोकर सीधी रेफर

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम कड़ियार में शाम 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार बोलेरो का कहर देखने को मिला जहां चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार को ठोकर मार दी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Featured

By Reporter

सीधी के कडियार में तेज रफ्तार बोलेरो ने मारा बाइक सवार को ठोकर सीधी रेफर।

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम कड़ियार में शाम 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार बोलेरो का कहर देखने को मिला जहां चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार को ठोकर मार दी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन क्रमांक MP53CA6323 अमिलिया की तरफ से सोनवर्षा की ओर आ रही थी कि जैसे ही कड़ियार के समीप पहुंची कि सामने से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी और जाकर एक पान की गोमती में भिड़ गई। 

बाइक सवार अजय पिता मोतीलाल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चमरौहा थाना अमिलिया गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई तथा उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सिर में गंभीर चोट होने की वजह से जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है।

वही बोलेरो वाहन तितिली निवासी अरुण पटेल की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस के द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

www.mp.newse7live.com