← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 09/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

“शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”… रीवा सांसद के बयान से गरमाई सियासत, एथेनॉल पर छिड़ी नई बहस

रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने तीखी टिप्पणी की— “आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा… शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”

Featured

By Reporter

“शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”… रीवा सांसद के बयान से गरमाई सियासत, एथेनॉल पर छिड़ी नई बहस

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं। रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने तीखी टिप्पणी की— “आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा… शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”

सांसद के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। उनके बयान को लेकर जहां सियासी प्रतिक्रियाओं की संभावना बढ़ गई है, वहीं एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार की नीति पर भी चर्चा फिर शुरू हो गई है।

दरअसल, सांसद जनार्दन मिश्रा नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने रीवा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देश की ऊर्जा जरूरतों, कच्चे तेल के आयात और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर अपनी बात रखी।

मिश्रा ने एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में वैश्विक परिस्थितियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा और आयात पर निर्भरता कम करना देश के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग के फैसले को देशहित से जोड़ते हुए सरकार की नीति का समर्थन किया। अपने तर्क के समर्थन में उन्होंने ब्राजील का उदाहरण भी दिया और कहा कि वहां बड़े स्तर पर एथेनॉल आधारित ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि, सांसद की तीखी शब्दावली ने एथेनॉल के मुद्दे को सिर्फ ऊर्जा नीति तक सीमित नहीं रहने दिया है। अब सवाल यह है कि क्या एथेनॉल पर सरकार की नीति से ज्यादा चर्चा रीवा सांसद के बयान की होने वाली है?

www.mp.newse7live.com