← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 08/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

मध्य प्रदेश में बिजली बिल को लेकर बड़ी खबर! नए चार्ज का प्रस्ताव, जानिए किन उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है अतिरिक्त बोझ

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) के समक्ष बिजली कंपनियों ने बिजली दरों के अलावा कई नई सेवाओं पर शुल्क लगाने और कुछ मौजूदा शुल्कों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

Featured

By Reporter

 मध्य प्रदेश में बिजली बिल को लेकर बड़ी खबर! नए चार्ज का प्रस्ताव, जानिए किन उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है अतिरिक्त बोझ

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पूरे मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) के समक्ष बिजली कंपनियों ने बिजली दरों के अलावा कई नई सेवाओं पर शुल्क लगाने और कुछ मौजूदा शुल्कों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

इस प्रस्ताव मंजूर होने पर उपभोक्ताओं को मीटर से जुड़ी सेवाओं, नए बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने या घटाने, दस्तावेजों में संशोधन, पुनः कनेक्शन और अन्य तकनीकी सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

अब बिजली कंपनियों का तर्क है कि संचालन और रखरखाव की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए शुल्क व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। आपको बतादे की उपभोक्ता संगठनों ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा है कि पहले से बिजली बिल का भार झेल रहे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाना उचित नहीं है।

जहा फिलहाल ये सभी प्रस्ताव हैं, कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। MPERC आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई के बाद ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा। वही इसके बाद ही साफ होगा कि नए नियम लागू होते हैं या नहीं और उपभोक्ताओं की जेब पर कितना अतिरिक्त असर पड़ेगा।

अब आपके बिजली बिल पर इसका क्या असर पड़ सकता है? पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ें और अपडेट के लिए जुड़े रहें।

 

www.mp.newse7live.com