By Reporter
ग्राम के आंतरिक सड़कों की हालत खस्ता हाल
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर उजागर किया हकीकत
मामला जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत उमरिया का
संजय सिंह मझौली
जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में एक तरफ जहां अनुपयोगी स्थानों में लाखों रुपए की कई पुलिया निर्माण कराया गया है एवं ग्राम विकास के राशि का दुरुपयोग किया गया है वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की आंतरिक सड़कों की हालत खस्ता हाल है जहां गड्ढे और कीचड़ के कारण ग्रामीण परेशान हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर हकीकत सार्वजनिक किया है और मांग किए हैं कि आंतरिक सड़कों की मरम्मत तत्काल कराई जाय ताकि ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पांचवा राज्य वित्त आयोग, मनरेगा,विकसित भारत योजना लंबे समय से संचालित है जिसके लिए बजट भी जारी किया जाता है लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य सही रूप से देखने को नहीं मिल रहा है विशेष कर ग्राम की आंतरिक सड़कों की स्थिति बहुत खराब है जगह-जगह गड्ढे एवं कीचड़ होने के कारण विद्यालय जाने वाले बालक बालिकाओं, बुजुर्गों,महिलाओं एवं दो पहिया,चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।अतः सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों से मांग की गई है कि उपरोक्त मदों से आंतरिक सड़कों की मरम्मत तथा मुर्मीकरण कराया जाए।
इनका कहना
ग्राम की आंतरिक सड़कों की हालत बहुत खराब है उदाहरण के तौर पर वार्ड नं 01 में देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया है ग्राम विकास के बजट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है इसलिए ऐसी स्थिति बनी है। आंतरिक सड़कों की मरम्मत अति आवश्यक है अभी तो वीडियो शेयर कर मांग की जाती है अन्यथा समस्या समाधान के लिए दूसरा रास्ता भी तय किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विनय सिंह पूर्व सरपंच उमरिया
ग्राम विकास की राशि ग्रामीणों की सुविधा और विकास के लिए आती है अगर ऐसी समस्या है तो उसकी जांच कराई जाएगी और प्रतिवेदन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेंद्र मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी