← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 07/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल 

मध्य प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री दिलीप जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में वतौर मुख्य अतिथि 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे सम्मिलित होंगे।

Featured

By Reporter

प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल 

सीधी। मध्य प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री दिलीप जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में वतौर मुख्य अतिथि 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम जिले के पालक मंत्री दिलीप जायसवाल जी के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाग संघचालक पुष्पराज सिंह परिहार की अध्यक्षता और जिला सचिव एवं विद्यालय के अध्यक्ष विजय सिंह परिहार एवं व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्ता की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र एवं विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। 

www.mp.newse7live.com