← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 07/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

झांसी हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान

यूपी के माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।यह हादसा उस समय हुआ जब वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था।

Featured

By Reporter

झांसी हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान

यूपी के माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।यह हादसा उस समय हुआ जब वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। जहा इस दुर्घटना में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। जहा झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसी समय उसे बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने अबान अहमद और सोनू को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम का इलाज अस्पताल में जारी है।

वही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जहा शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। हालांकि अब पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

www.mp.newse7live.com