← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 06/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

दिल्ली में फिर गूंजा मध्य प्रदेश का ग्रीन विजन, डॉ. मोहन यादव ने दिखाई स्वच्छ ऊर्जा की नई दिशा

नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन के मंच से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रीन एनर्जी विजन को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया है। वही उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश तेजी से स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है

Featured

By Reporter

दिल्ली में फिर गूंजा मध्य प्रदेश का ग्रीन विजन, डॉ. मोहन यादव ने दिखाई स्वच्छ ऊर्जा की नई दिशा

नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन के मंच से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रीन एनर्जी विजन को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया है। वही उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश तेजी से स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है और आने वाले वर्षों में देश का अग्रणी ग्रीन एनर्जी हब बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

इस सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो में सफर कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन का संदेश भी दिया।जहा उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते सही दिशा में प्रयास किए जाएं।

अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में लगभग 25 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।जहा रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट, आगर-शाजापुर और नीमच की सौर परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

जहा उन्होंने फ्लोटिंग सोलर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, रूफटॉप सोलर और किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने वाली योजनाओं को प्रदेश की ऊर्जा क्रांति का अहम आधार बताया।

वही मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, निवेश-अनुकूल नीतियां और ऊर्जा क्षेत्र में असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी मध्य प्रदेश के ऊर्जा मॉडल और राज्य सरकार की पहलों की सराहना करते हुए इसे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

www.mp.newse7live.com