By Reporter
बीजेपी ने खुद लिखी हार की पटकथा?" — अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की हार कोई संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित राजनीतिक रणनीति का हिस्सा थी।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने इन उपचुनावों में जानबूझकर हार स्वीकार की, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि बिना कथित चुनावी अनियमितताओं के भी चुनाव लड़े और हारे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इन चुनावों में वह कथित "मॉडल" नहीं अपनाया गया, जिसे विपक्ष लंबे समय से उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के चुनावों में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाता रहा है।
सपा प्रमुख के अनुसार, बीजेपी ने अपनी लोकतांत्रिक छवि को मजबूत करने और जनता के बीच भरोसा कायम करने के उद्देश्य से यह राजनीतिक प्रयोग किया। अखिलेश के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी निगाहें बीजेपी की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।