By Reporter
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी खड्डी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 05 अगस्त 2026 को चौकी खड्डी प्रभारी सउनि नीरज कुमार को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरिहा निवासी एक व्यक्ति अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल (क्रमांक MP 53 MG 7618) की डिग्गी में अवैध गांजा लेकर बिक्री करने हेतु ग्राम धनहा की तरफ जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल स्वतंत्र साक्षियों एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू-बाट के साथ ग्राम धनहा स्थित प्रधानमंत्री मार्ग पर घेराबंदी की।
संदिग्ध वाहन को रोककर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम परमानन्द यादव (उम्र 50 वर्ष), निवासी उमरिहा, चौकी खड्डी (थाना रामपुर नैकिन) बताया।
तलाशी एवं ज़ब्ती -: विधिवत तलाशी लेने पर मोटर साइकिल की डिग्गी में रखे एक पीले बोरे से 02 किलो 80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹30,120/-) बरामद हुआ।
वाहन ज़ब्ती-: परिवहन में प्रयुक्त *हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल (कीमत लगभग ₹50,000/-) को भी ज़ब्त किया गया।
कुल ज़ब्त मशरूका-: ₹80,120/- (अस्सी हजार एक सौ बीस रुपये)।
मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी परमानन्द यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0162/2026, धारा 8/20(B), 27(A), 29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक (35) राम सुंदर, प्रधान आरक्षक (55) रामबली, नायक (168) कृष्ण कुमार पांडे, आरक्षक (648) वेद प्रकाश केवट, आरक्षक (620) दीपेंद्र सिंह एवं बुलेरो चालक सोनू साकेत की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।