← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 06/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

धौहनी की जनजातीय कला का गौरव पहुँचा प्रधानमंत्री तक, कुसमी की कलाकार आरती टांडिया की कलाकृति भेंट

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने प्रधानमंत्री को कुसमी ब्लॉक की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाती एक आकर्षक कलाकृति भेंट की। बनी हुई इस विशेष कलाकृति ने जनजातीय जीवन, संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर..

Featured

By Reporter

धौहनी की जनजातीय कला का गौरव पहुँचा प्रधानमंत्री तक, कुसमी की कलाकार आरती टांडिया की कलाकृति भेंट

सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र की जनजातीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। नई दिल्ली में धौहनी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भारत के प्रधानमंत्री से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

वही इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं धौहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने प्रधानमंत्री को कुसमी ब्लॉक की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाती एक आकर्षक कलाकृति भेंट की। बनी हुई इस विशेष कलाकृति ने जनजातीय जीवन, संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

बनी हुई यह कलाकृति कुसमी निवासी युवा कलाकार आरती टांडिया द्वारा तैयार की गई है। आरती टांडिया और उनके पिता प्रेमलाल टांडिया दोनों ही पेशे से शिक्षक हैं। जहा आरती अपनी उत्कृष्ट चित्रकला एवं जनजातीय कला को जीवंत रूप देने की प्रतिभा के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखती हैं।

वही अपनी बनाई हुई कलाकृति के देश के प्रधानमंत्री तक पहुँचने पर आरती टांडिया ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण बताया। जहा उन्होंने इस सम्मान के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक कुंवर सिंह टेकाम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में जनजातीय कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए और अधिक प्रेरित करेगी।

जहा यह सम्मान केवल एक कलाकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि धौहनी विधानसभा, कुसमी ब्लॉक और संपूर्ण सीधी जिले की जनजातीय संस्कृति, कला और प्रतिभा का सम्मान है। वही क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

www.mp.newse7live.com