← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 06/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

रीवा में सोशल मीडिया बना 'खौफ' का मंच! हथियारों की कथित नुमाइश और जानलेवा स्टंट के वायरल वीडियो से उठे सवाल

रीवा जिले में कानून-व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ती खतरनाक ऑनलाइन प्रवृत्ति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन, फायरिंग और सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

Featured

By Reporter

रीवा में सोशल मीडिया बना 'खौफ' का मंच! हथियारों की कथित नुमाइश और जानलेवा स्टंट के वायरल वीडियो से उठे सवाल

एमपी के रीवा से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने रीवा जिले में कानून-व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ती खतरनाक ऑनलाइन प्रवृत्ति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन, फायरिंग और सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चिंता का माहौल है और मामले को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

इस वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देता है कि "रीवा शहर में बात-बात पर कट्टा चल जाता है।" जहा इसके बाद उसी अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो भी साझा किए गए हैं, जिनमें कथित रूप से फायरिंग होती दिखाई दे रही है। हालांकि अब इन वीडियो की सत्यता और इनमें दिखाई दे रही घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

अब सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान करहिया निवासी राज उर्फ रॉक के रूप में की जा रही है। हालांकि, रीवा पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हैरानी की बात यह रही है कि इसी अकाउंट पर चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वाले कई वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। इस व्यस्त सड़कों पर इस तरह के स्टंट न केवल स्टंट करने वाले युवक के लिए, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। वही ऐसे वीडियो युवाओं को गलत संदेश देने के साथ-साथ उन्हें जोखिम भरे कारनामों की ओर भी प्रेरित कर सकते हैं।

जहा रीवा जिले में पहले भी अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाती रही है और कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी व हथियारों की बरामदगी हो चुकी है।वही ऐसे में सोशल मीडिया पर कथित हथियारों की नुमाइश और फायरिंग जैसे वीडियो सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

वही पुलिस वायरल वीडियो की तकनीकी जांच, संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल और वीडियो की वास्तविकता का सत्यापन करने में जुटी है। इस जांच में वीडियो वास्तविक पाए जाते हैं और कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। जहा नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो को बिना पुष्टि के सच मानकर साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

www.mp.newse7live.com