← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 05/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

पुल के पास मिट्टी कटाव से खतरा की आशंका,वन विभाग ने रास्ता किया अवरुद्ध वैकल्पिक रास्ता चालू

उमरिया सड़क में बनवाई गई पुलिया के नीव की मिट्टी पानी के तेज बहाव के कारण बह गई जिससे पुलिया कमजोर हो गई और वहां पर खाई नुमा आकार का गहरा खड्ड निर्मित हो गया। जहां पर बड़े वाहनों के निकलने से खतरे या हादसे की आशंका को देखते हुए वन विभाग (संजय टाइगर रिजर्व) द्वारा उस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है

Featured

By Reporter

पुल के पास मिट्टी कटाव से खतरा की आशंका

वन विभाग ने रास्ता किया अवरुद्ध वैकल्पिक रास्ता चालू

संजय सिंह मझौली

          जिले के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन क्षेत्र में विभाग द्वारा डेवा उमरिया सड़क में बनवाई गई पुलिया के नीव की मिट्टी पानी के तेज बहाव के कारण बह गई जिससे पुलिया कमजोर हो गई और वहां पर खाई नुमा आकार का गहरा खड्ड निर्मित हो गया। जहां पर बड़े वाहनों के निकलने से खतरे या हादसे की आशंका को देखते हुए वन विभाग (संजय टाइगर रिजर्व) द्वारा उस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है जबकि आवा गमन बाधित न हो जिसको देखते हुए वैकल्पिक मार्ग बना दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश खन्ना टी को सूचना दी गई जिन्होंने तत्काल विभाग को निर्देशित किया और विभागीय अमला मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से बड़े-बड़े पेड़ काटकर रास्ता बंद कर दिया गया साथ ही ग्रामीणों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों का आना-जाना जारी है।

ग्रामीणों ने पॉल मरम्मत की उठाई मांग

बताते चलें कि यह रास्ता संजय टाइगर रिजर्व में आवाद करीब आधा दर्जन से ज्यादा ग्राम के ग्रामीणों के आवागमन का माध्यम है जहां स्थाई पुल निर्माण जरूरी है जिसको लेकर ग्रामीणों ने मांग की है कि नए पुल का निर्माण कराया जाए अथवा इस पुल की मरम्मत स्थाई रूप से की जाय ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो।

इन ग्रामों के ग्रामीण हो रहे प्रभावित

 पुलिया के प्रभावित होने से ग्राम डेवा, देउमठ, खरबर, कंचनपुर,कचपेच के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं।

इनका कहना

हम ग्रामीणों के आवागमन का यही रास्ता माध्यम रहा है जिसमें मिट्टी कटाव से पुल जर्जर हो गया है और रास्ता बंद कर दिया गया है।उसकी मरम्मत की मांग करते हैं अथवा नया पुल का निर्माण किया जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल ही वैकल्पिक रास्ता बना दिया गया है जिसका सकारात्मक संदेश ग्रामीणों के बीच पहुंचा है।

महावीर यादव सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण डेवा

जिस रास्ते में पुलिया के नीचे मिट्टी का कटाव हुआ है वह रास्ता भी स्थाई नहीं है फिर भी ग्रामीणों की आवागमन को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता बना दिया गया है बरसात समाप्त होने के बाद मरम्मत के लिए विभाग को प्रस्तावित किया जाएगा। 

कैलाश बामनिया परिक्षेत्र अधिकारी बस्तुआ

www.mp.newse7live.com