← Back to Article
A modern news portal
NewsPortal
www.mp.newse7live.com
📅 Date: 05/08/2026
|
✍️ Editor: Manoj Kumar
|
📞 Contact: +91 9876543210
|
Price: Free

सीधी कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टमसार का किया निरीक्षण

सीधी कलेक्टर ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टमसार का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Featured

By Reporter

कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्राओं से पूछा पढ़ाई का हाल, बेहतर शिक्षण व्यवस्था के दिए निर्देश

सीधी कलेक्टर ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टमसार का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, सीखने की गुणवत्ता, विषयों की समझ तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

संवाद के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

वहीं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन तथा प्रत्येक छात्रा की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

 

सीधी कलेक्टर ने कहा कि आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। इसलिए विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अपने भविष्य के प्रति सजग बन सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

 

वहीं इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी उपस्थित रहे।

www.mp.newse7live.com