Alpha OTT Release: Netflix प्लेटफार्म पर रिलीज हुई आलिया भट्ट और शर्वरी की स्पाई-एक्शन फिल्म, जानिए कहानी, स्टारकास्ट और क्यों देखें

Alpha’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर यह फिल्म 28 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म इससे पहले 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Manoj shukla

Manoj shukla

Bhopal | Updated: 21 Sep 2026, 06:21 PM IST | 1 min read
Alpha OTT Release: Netflix प्लेटफार्म पर रिलीज हुई आलिया भट्ट और शर्वरी की स्पाई-एक्शन फिल्म, जानिए कहानी, स्टारकास्ट और क्यों देखें
Share:

Alpha OTT Release: Netflix प्लेटफार्म पर रिलीज हुई आलिया भट्ट और शर्वरी की स्पाई-एक्शन फिल्म, जानिए कहानी, स्टारकास्ट और क्यों देखें

 ओटीटी प्लेटफॉर्म में धमाल मचाने वाली यह मूवी काफी शानदार है, बॉलीवुड की चर्चित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘Alpha’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर यह फिल्म 28 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म इससे पहले 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘Alpha’ को यशराज फिल्म्स (YRF) ने बनाया है और यह मशहूर YRF Spy Universe की सातवीं फिल्म है।

जाने कौन-कौन हैं फिल्म में?

 बात करेंगे हम इस फिल्म के बारे में तो ‘Alpha’ में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। Netflix की आधिकारिक जानकारी में फिल्म की प्रमुख स्टारकास्ट में आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल समेत कई कलाकार शामिल हैं।

इस शानदार फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। सह-निर्माता अक्षय विधानी हैं। जहा फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा की है और स्क्रीनप्ले सौमिल शुक्ला तथा श्रीधर राघवन ने लिखा है। संवाद इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं।

YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित फिल्म

Movie ‘Alpha’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में Ek Tha Tiger, Tiger Zinda Hai, War, Pathaan और Tiger 3 जैसी फिल्मों में पुरुष जासूस मुख्य भूमिका में रहे हैं। ‘Alpha’ में पहली बार दो महिला एजेंटों को कहानी के केंद्र में रखा गया है।

मूवी मे आलिया और शर्वरी फिल्म में बेहद खतरनाक और प्रशिक्षित स्पाई एजेंट के रूप में दिखाई देती हैं। फिल्म में एक्शन, जासूसी, मिशन, देश की सुरक्षा और व्यक्तिगत अतीत से जुड़े रहस्य को कहानी का आधार बनाया गया है।

क्या है इस ‘Alpha’ की कहानी?

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे खतरनाक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुख्य किरदारों को सिर्फ बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि अपने अतीत से भी लड़ना पड़ता है। यह Netflix के आधिकारिक सिनॉप्सिस के अनुसार, कहानी एक ऐसी एलीट असैसिन की है जो बचपन में हुए सैन्य प्रयोगों के बाद उन लोगों का पीछा करती है जो इसके लिए जिम्मेदार थे। जहा इस तलाश के दौरान उसे अपने ही अतीत से जुड़ी ऐसी सच्चाई का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में उसे पहले जानकारी नहीं थी।

इस फिल्म की कहानी में जासूसी मिशन के साथ-साथ एक बड़ा रहस्य भी जोड़ा गया है। और यही रहस्य धीरे-धीरे कहानी को आगे बढ़ाता है और दर्शकों को यह जानने के लिए उत्सुक रखता है कि आखिर मुख्य किरदारों के अतीत में क्या छिपा है।

क्यों देखनी चाहिए आपको ‘Alpha’?

 अल्फा मूवी आपको क्यों देखनी चाहिए इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं अगर आप स्पाई फिल्में, तेज रफ्तार एक्शन, मिशन, खतरनाक स्टंट और रहस्य-रोमांच पसंद है, तो ‘Alpha’ आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका महिला-केंद्रित स्पाई नैरेटिव है, जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी को सिर्फ सहायक किरदारों के रूप में नहीं बल्कि कहानी की मुख्य ताकत के रूप में पेश किया गया है।

वही इसके अलावा फिल्म को YRF Spy Universe से जोड़ना इसे और खास बनाता है।अब बड़े स्तर के एक्शन और स्टारकास्ट के कारण यह फिल्म उन दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है जो Pathaan, War और Tiger जैसी फिल्मों की दुनिया को पसंद करते हैं।

कहां देखें इसे - ‘Alpha’ अब Netflix पर स्ट्रीम की जा सकती है।

नोट: यह फिल्म की पूरी कहानी और क्लाइमेक्स के प्रमुख ट्विस्ट यहां नहीं बताए गए हैं, ताकि अब नए दर्शकों का फिल्म देखने का रोमांच बरकरार रहे।

Comments (0)