अब WhatsApp से बनेगा आयुष्मान कार्ड! घर बैठे मिलेंगी 5 बड़ी डिजिटल सुविधाएं
एमपी मे आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक अहम पहल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 नई डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत की है।
इन सबसे खास बात यह है कि अब पात्र लाभार्थी WhatsApp के जरिए घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जहा अब इसके लिए उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों या अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
जहा अब नई डिजिटल सुविधाओं के जरिए लाभार्थी
WhatsApp पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे
अपनी पात्रता की जांच कर सकेंगे
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
नजदीकी अस्पतालों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
योजना और इलाज से जुड़े लाभों की जानकारी हासिल कर सकेंगे
अब सरकार का मानना है कि इस डिजिटल पहल का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिल सकता है।जहा इससे समय की बचत होगी और लंबी कतारों के साथ-साथ कागजी प्रक्रिया को भी कम किया जा सकेगा।
जहा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक के इलाज का स्वास्थ्य कवर मिलता है। अब नई डिजिटल सुविधाओं के जरिए सरकार का उद्देश्य योजना की पहुंच को और व्यापक बनाना और लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल एवं सुलभ बनाना है।
वही क्या आपको लगता है कि WhatsApp के जरिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी? अपनी राय कमेंट में बताइए।
#AyushmanBharat #AyushmanCard #JPNadda #Healthcare #DigitalHealthcare #DigitalIndia #HealthServices #GovernmentScheme #HealthInsurance #India
Comments (0)