कस्तूरबा गांधी छात्रावास टमसार में वृहद वृक्षारोपण, सैकड़ों फलदार पौधे रोपे गए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास टमसार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में एक साथ सैकड़ों फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के बाद छात्राओं को चाउमीन एवं फुलकी भी खिलाई गई।
Amit shriwastav

Amit shriwastav

Sidhi | Updated: 09 Aug 2026, 05:02 PM IST | 0 min read
कस्तूरबा गांधी छात्रावास टमसार में वृहद वृक्षारोपण, सैकड़ों फलदार पौधे रोपे गए।
Share:

कस्तूरबा गांधी छात्रावास टमसार में वृहद वृक्षारोपण, सैकड़ों फलदार पौधे रोपे गए।

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में रविवार को जनजातीय कार्य विभाग सीधी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास टमसार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में एक साथ सैकड़ों फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के बाद छात्राओं को चाउमीन एवं फुलकी भी खिलाई गई।

वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में सहायक आयुक्त पीके पांडेय, तहसीलदार नारायण सिंह, सरपंच मकरंद सिंह उइके, प्राचार्य रामपाल सिंह, सलाहकार यूएसडी दुबे, जनजातीय कार्यालय से शिवेंद्र सिंह, कृषि विभाग एसडीओ सीधी अंकिता तिवारी, एसडीओ कुसमी एसपी साकेत, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी सहित सचिव केपी सिंह, अधीक्षक राममिलन प्रजापति, सहायक सचिव लक्ष्मीभूषण गुप्ता, उद्यानिकी अधिकारी सुमित कोल, उपयंत्री प्रदीप द्विवेदी, कृषि अधिकारी मेघ सिंह, विनीता सोलंकी, शिक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार, वार्डन सुमित्रा सिंह, सहायक वार्डन सुलोचना मिश्रा एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

खाली परिसर में बागवानी विकसित करने पर चर्चा

कलेक्टर के निर्देशन में छात्रावास परिसर में उपलब्ध खाली स्थान का बेहतर उपयोग करने को लेकर अधिकारियों ने चर्चा की। खाली भूमि पर बागवानी एवं खेती को बढ़ावा देने की योजना पर विचार किया गया। कृषि विभाग द्वारा छात्रावास के लिए हल्दी, अदरक और अरबी के बीज भी वितरित किए गए, ताकि छात्राएं परिसर में बागवानी गतिविधियों से जुड़ सकें।

पौधरोपण के बाद निकाली गई तिरंगा यात्रा

कार्यक्रम के समापन के बाद छात्राओं एवं उपस्थित लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Comments (0)